विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:24 AM (GMT+05:30)

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली उड़ान में एक यात्री ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. विमान में आराध्य देव की तस्वीर पर यात्री-क्रू विवाद।

  2. यात्री ने तस्वीर केबिन में रखने से किया इनकार।

  3. विमान रनवे से वापस एप्रन पर लौटा, यात्री उतारा गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सोमवार सुबह आराध्य देव की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। विमान रनवे पहुंचने के बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामा करने के साथ यात्री ने विमान में यात्रा करने से इनकार कर दिया।

इसके चलते विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा और यात्री को उतारने के बाद विमान ने उड़ान भरा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आइएक्स-1253 में वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए ओडिशा के बालेश्वर निवासी यात्री श्रेयांश त्रिपाठी (24) एयरपोर्ट पहुंचे। यात्री अपने आराध्य देव की फोटो लेकर विमान में पहुंचे।

विमान एप्रन से रनवे पर पहुंचा ही था कि क्रू मेंबर का ध्यान फोटो पर गया। क्रू मेंबर ने यात्री से फोटो केबिन में रखने के लिए कहा। यात्री ने फोटो को वहां रखने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके चलते दिल्ली जाने वाला विमान अपने निर्धारित समय सुबह 8.20 बजे उड़ान नहीं भर सका।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में खतरा ब‍िंदु के काफी करीब तक पहुंचकर गंगा के जलस्‍तर में शुरू हुआ मामूली घटाव, नौका संचालन अब भी बंद