विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाया जेवर, मनोकामना महादेव मंदिर में महिला की चोरी हुई सोने की चेन

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM (IST)

वाराणसी के मनोकामना महादेव मंदिर में तीज पूजा के दौरान एक महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मनोकामना महादेव मंदिर में तीज पूजा के दौरान चोरी हुई।

  2. महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन गायब हुई।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, मामले की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गयी। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चेतना नगर कॉलोनी शिवदासपुर निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता सोमवार को अपनी पत्नी दीपा गुप्ता के साथ मनोकामना महादेव मंदिर में तीज की पूजा करने गए थे। मंदिर में सावन के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी।

पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीपा के गले से सोने की चेन खींच ली। जब तक उन्हें इसका अहसास होता, आरोपी भीड़ में गायब हो चुका था।
पीड़ित सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी गई चेन करीब 15 ग्राम की है, जो उन्हें साल 2019 में शादी के दौरान ससुराल पक्ष से मिली थी।

यह चेन उनकी पत्नी के लिए काफी भावनात्मक महत्व रखती है। सोमवार को विशेष पूजा होने के कारण उन्होंने पत्नी को यह चेन पहनने के लिए दी थी। घटना के बाद उन्होंने मंडुवाडीह थाने में लिखित तहरीर देकर चेन बरामद करने की गुहार लगाई है।

पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में खतरा ब‍िंदु के काफी करीब तक पहुंचकर गंगा के जलस्‍तर में शुरू हुआ मामूली घटाव, नौका संचालन अब भी बंद