विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF और पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:41 AM (IST)

चकराता के लालपुल क्षेत्र में एक टाटा टियागो कार 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार पांच लोग ...और पढ़ें

HighLights

  1. चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार।

  2. टाटा टियागो कार में सवार थे पांच लोग।

  3. एसडीआरएफ और पुलिस ने सभी को बचाया।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। चकराता में सहिया के पास लालपुल क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा टियागो कार (DL9C 8092) अनियंत्रित होकर लगभग 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त रेस्क्यू अभियान में कड़ी मशक्कत के बाद सभी 5 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 9.15.27 AM

घायलों का जानकारी

  • रोहन कुमार (23 वर्ष) – निवासी नई दिल्ली
  • अभिषेक दुबे (26 वर्ष) – निवासी रोहिणी, दिल्ली
  • अभिषेक (26 वर्ष) – निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • शिवानी सिंह (22 वर्ष) – निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • प्रिन्स राज (22 वर्ष) – निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

हादसे में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 3 अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- पैर हवा में, धड़कनें तेज और सामने खुला आसमान! भारत की ये पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशंस हैं एडवेंचर शौकीनों के लिए बेस्ट