उत्तराखंड सीएम धामी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव मनाया।

भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गईं।
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग दीपोत्सव मनाया।
मां लक्ष्मी और गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ।
आतिशबाजी, भजन संध्या और मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गईं।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ ने कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव मनाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद आतिशबाजी की। इस दौरान भजन संध्या और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
वहीं महेंद्र भट्ट ने दीपावली को नई ऊर्जा और सेवा भाव का पर्व बताते हुए राज्य के विकास और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।