MBBS दाखिला फर्जीवाड़े में एक और एफआईआर, फर्जी प्रमाणपत्रों से एडमिशन लेने पर एलिस तोमर पर मुकदमा
एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़े में देहरादून पुलिस ने एलिस तोमर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने स्वतंत्रता ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़े में एलिस तोमर पर नया मुकदमा।
फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्रों का उपयोग कर लिया दाखिला।
देहरादून में अब तक 11 मुकदमे, पांच आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस में दाखिले के फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परम विहार कांवली वसंत विहार निवासी एलिस तोमर ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र और स्थायी निवास प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन बनवाया था।
इसी फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर आरोपित ने एमबीबीएस में दाखिला लिया था। इस प्रकरण में अब तक देहरादून में 11 आरोपितों पर मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही पांच गिरफ्तार हो चुके हैं। एमबीबीएस दाखिले में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे के नाम पर फर्जीवाड़े की जांच में लगातार खुलासे हो रहे हैं।
राजस्व उप निरीक्षक स्वाति की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने एलिस तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वसंत विहार के परम निवासी एलिस तोमर ने स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र के लिए अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन किया था।
आरोपित ने फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, शपथ पत्र लगाए थे। सत्यापन में आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके साथ ही स्थलीय निरीक्षण के दौरान भी आरोपित का पता सही नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- देहरादून में मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर विवाद, मंच से माफी और शर्तों पर बनी सहमति
