उत्तराखंड में आफत बनी बारिश: दून पानी-पानी, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टी; पिथौरागढ़ में पहाड़ दरकने से रास्ता बंद
देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि चकराता और मसूरी में कोहरे ने दृश्यता घटाई। उत्तराखंड के अन्य जिलों ...और पढ़ें

वर्षा के चलते ग्रामसभा गुजराड़ा करनपुर ग्राम दयानगर में पुश्ता टूटने से सुनीता उपाध्याय के मकान को बना खतरा। जागरण
HighLights
देहरादून में बादल छाए, चकराता-मसूरी में घना कोहरा।
नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश से सड़कें बंद।
बागेश्वर में स्कूल बंद, बिजली आपूर्ति बाधित।
जागरण संवाददाता, देहरादून। सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। देहरादून सदर समेत सभी तहसीलों में आसमान बादलों से ढका रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे ने भी दस्तक दी, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।
जिला प्रशासन की मौसम संबंधी सूचना के अनुसार, सदर, कालसी, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर और त्यूनी तहसीलों में बादल छाए रहे। वहीं चकराता तहसील और मसूरी थाना क्षेत्र में बादलों के साथ कोहरा भी रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
देहरादून में फिलहाल आपदा से संबंधित कोई असामान्य स्थिति सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से जनपद में आपदा से जुड़ी स्थिति सामान्य होने की सूचना दी गई है। प्रशासन मौसम पर नजर बनाए हुए है।
नैनीताल में कोहरा और बादल
नैनीताल में बीती रात तेज बारिश का दौर रहा, घने बादल व कोहरा छाया रहा और अब सोमवार सुबह फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। नैनीताल में आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। वहीं पिथौरागढ़ जिले में रात को वर्षा होने के बाद सुबह बादल छाए हुए हैं

बोल्डर गिरने से रास्ता हुआ बंद।
बागेश्वर में रात से बारिश, स्कूलों की छुट्टी
बागेश्वर में रात से बारिश होने के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हैं। स्कूल, कॉलेज बंद हैं। सड़कें बंद होने से जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दूध, अखबार के वाहन भी सड़क बंद होने से फंसे हुए हैं तो बिजली रात से गुल है।
पिथौरागढ़ हरडिया में मलबा आने सी थल मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है और यहां वाहन फंसे हैं। रानीखेत व आसपास रातभर वर्षा होती रही, सुबह के समय बारिश थम गई है लेकिन आसमान घने बादलों से घिरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में मूसलाधार बारिश से आफत: मालदेवता में सड़क बही, घरों में घुसा पानी; कई गांव से संपर्क कटा
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की जोरदार बारिश: देहरादून, पौड़ी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट
अल्मोड़ा में रात भर रुक -रुककर बारिश
अल्मोड़ा में बारिश के कारण चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 19 व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। चंपावत में आंशिक बादल छाए हैं। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
