विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह जिलों के कप्तान बदले, 12 IAS समेत 34 अधिकारियों का तबादला

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:04 AM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 18 आईपीएस और 12 आईएएस सहित 34 अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छह जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. चुनाव से पहले 34 अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया गया।

  2. ऊधमसिंह नगर सहित छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए।

  3. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लंबे समय से जमे अधिकारी हटाए।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चुनाव की आहट के बीच प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत 18 आईपीएस व 12 आईएएस के साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो-दो अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, चमोली व बागेश्वर में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है।

निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर तक एक ही स्थान पर जमे कार्मिकों के स्थानांतरण संबंधी आदेश प्रदेश सरकार को दिए हैं। इसके अनुपालन में बुधवार देर रात सरकार ने आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए। आईपीएस मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर, देवेंद्र पींचा को पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को नैनीताल, सरिता डोबाल को टिहरी, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

वहीं, नैनीताल में कप्तान के रूप में तैनात मंजूनाथ टीसी को 31 वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर में सेनानायक, टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय, पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ, चमोली में तैनात सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय व नैनीताल में तैनात जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

बागेश्वर में तैनात जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर भेजा गया है। वहीं, आईपीएस पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक, 46 वीं वाहिनी, पीएसी, रुद्रपुर और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फैनई को आबकारी व राजेश कुमार को खनन का जिम्मा

सरकार ने शासन स्तर पर 17 अधिकारियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव किया है। प्रमुख सचिव एलएन फैनई को आबकारी का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव दिलीप जावलकर से वित्त की जिम्मेदारी वापस ली गई है। डा रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा व बृजेश कुमार संत को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का दायित्व दिया गया है। डा आर राजेश कुमार को सचिव व महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी दी गई है।

युगल किशोर पंत को तकनीकी शिक्षा, रंजना राजगुरू को नियोजन, रीना जोशी को श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम व अल्पसंख्यक कल्याण, मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त, मेहरबान सिंह बिष्ट को गृह व अभिनव शासन को अपर सचिव सहकारिता का जिम्मा दिया गया है। आईपीएस व विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से खेल एवं युवा कल्याण का पदभार वापस लिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास व निदेशक डेयरी व इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व महिला की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा से गरिमा रौंकली को अपर सचिव वन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वापस लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा होगी हाइटेक, मोबाइल ऐप पर लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें- कश्मीर की वादियों में नए साल के जश्न पर ट्रेनों की मार: जम्मूतवी एक्सप्रेस में सीटें फुल, उत्तराखंड जाने वालों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।