उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, पीआरडी जवानों- अतिथि शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं की नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रोत्साहन और अतिथि शिक्षकों के वेतन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

HighLights
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक
पीआरडी जवान नियमित रोजगार, होमगार्ड की तर्ज पर डीए मांग रहे
मांगें पूरी न होने पर पीआरडी जवानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार सुबह सचिवालय में होगी।
इस बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों व लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि, अतिथि शिक्षकों का वेतन, पीआरडी कर्मियों, भोजनमाताओं व आशा कार्यकर्ताओं समेत महिला कार्मिकों के मानदेय से संबंधित विषयों के साथ कार्मिक, शिक्षा, वन, उद्याेग व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषय आ सकते हैं।
पीआरडी जवानों की नजर
देहरादून : पीआरडी जवानों की आज (शुक्रवार) होने वाली कैबिनेट बैठक पर नजर टिक गई हैं। लंबे समय से दो सूत्रीय मांगों के लिए संघर्षरत पीआरडी जवान अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हैं।
वहीं, मांगों पूरी नहीं हुई तो पीआरडी जवान सीएम आवास कूच करेंगे गुरुवार को प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव से मुलाकात की। इस दौरान आला अधिकारियों की ओर से प्रतिनिधि मंडल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट ने बताया कि पीआरडी जवान 365 दिन नियमित रोजगार व होमगार्ड की तर्ज पर मूलवेतन पर डीए की मांग कर रहे हैं। आज कैबिनेट में अगर दोनों मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन 28 नवंबर को प्रदेश में कैंडल मार्च निकालेगा।
30 नवंबर को प्रदेश भर के पीआरडी जवान सीएम आवास कूच करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किशन रावत, प्रदेश सचिव बीरसिंह रावत, विनोद तोमर, सुधीर तोमर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी जवानों और सफाई कर्मियों को दिया तोहफा, मिलेगा होमगार्ड के समान मानदेय
यह भी पढ़ें- देहरादून में पीआरडी जवानों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज... बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकले