Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: खतरनाक साबित हुई मानसून की विदाई, देहरादून में आज भी दुश्वारी बढ़ा सकता है मौसम

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 02:31 PM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बीच भारी वर्षा और बादल फटने की घटनाओं से दहशत का माहौल है। सितंबर में मानसून की विदाई का इंतजार कर रहे उत्तराखंड में अभी भी भारी वर्षा जारी है जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक नुकसान हो रहा है। देहरादून-नैनीताल में भारी वर्षा और बिजली गिरने की आशंका है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    उत्तराखंड में अब भी भारी वर्षा का दौर जारी. Jagran

    जासं, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बीच अतिवृष्टि व बादल फटने की घटनाएं भी की जा रही हैं। जिससे आमजन दहशत में है। सितंबर में मानसून की विदाई की राह ताक रहे उत्तराखंड में अब भी भारी वर्षा का दौर जारी है। जिससे पहाड़ से मैदान तक भारी नुकसान हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के देहरादून व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट ही जारी किया गया है।

    वहीं, पर्वतीय जिलों व ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से दौर हो सकते हैं। मौसम का मिजाज अगले कुछ दिन इसी प्रकार का बना रह सकता है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।