विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लड़की के साथ हरिद्वार के होटल में ठहरा था देहरादून का युवक, संदिग्ध हालात में मौत

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 02:17 PM (IST)

हरिद्वार के मायापुर स्थित एक होटल में देहरादून के रायवाला निवासी साहिल नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मायापुर स्थित एक होटल में रायवाला देहरादून के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के साथ एक युवती भी होटल में ठहरी हुई थी।

युवती का कहना है कि घटना के समय वह सो रही थी। युवक को फंदे पर लटका देखकर उसने चाकू से दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस की मदद से मेला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, साहिल निवासी रायवाला, देहरादून परिचित युवती के साथ मायापुर स्थित होटल चित्रा ग्रैंड में ठहरा हुआ था। होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सो रही थी, इसी दौरान साहिल ने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

जागने पर उसने चाकू से दुपट्टा काटकर युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने एहतियातन संबंधित कमरे को बंद करा दिया है।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।