विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या है उत्तराखंड सरकार की तीर्थाटन योजना? बुजुर्गों को फ्री में यात्रा करायेगा पर्यटन विभाग

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:10 PM (IST)

Pandit Deendayal Matru-Pitru Tirthatan Yojana 2026 : उत्तराखंड सरकार की दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष ...और पढ़ें

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना 2026।

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना 2026।

HighLights

  1. 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क यात्रा

  2. गंगोत्री और बदरीनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे

  3. सितंबर में शुरू होगी यात्रा, आवेदन जारी हैं

निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। Matru-Pitru Teerthatan Yojana 2026 : उत्तराखंड सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना चलाई जा रही है। योजना में यात्रा के साथ ही निश्शुल्क रहने व खाने की सुविधा भी दी जाती है।

पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक निःशुल्क तीर्थयात्रा के तहत उत्तराखंड के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। 

योजना के तहत इस बार पर्यटन विभाग गंगोत्री व बदरीनाथ धाम के दर्शन करायेगा। यह यात्रा सितंबर में शुरू होने वाली है। पर्यटक  विभाग को अब तक 150 एप्लीकेशन भी मिल चुकी हैं।  

WhatsApp Image 2026-09-03 at 5.43.45 PM

यह भी पढ़ें- सितंबर-अक्टूबर में करें केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, IRCTC लाया दिल्ली से 8 दिन का टूर; पढ़ें जरूरी डिटेल्स


नैनीताल की जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष गंगोत्री व बदरीनाथ की यात्रा कराया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए विभागीय स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। अब तक बदरीनाथ के लिए 90 व गंगोत्री के लिए 60 आवेदन मिल चुके हैं। पात्र बुजुर्ग अब भी यात्रा को लेकर आवेदन कर सकते है। यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 5.34.40 PM

क्या हैं नियम?

  • आधार कार्ड देना होगा।
  • आय प्रमाण पत्र देना होगा।
  • रिटायर कर्मियों और इनकम टैक्स देने वालों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

डीएम कार्यालय में इसका पंजीकरण कराए जाने के बाद पर्यटन अधिकारी के मार्फत जिलों से यह यात्रा होगी। इसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी के ऑफिस से आवेदन फॉर्म मिल सकते हैं।