विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर मिलावटी मिठाई से बचें, रंग महक और स्वाद से ऐसे करें पहचान

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 12:44 PM (IST)

दीपावली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए, मिठाई खरीदते समय रंग, महक और स्वाद की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । दीपावली पर्व पर खाद्य पदार्थों की डिमांड और सप्लाई बढ़ जाती है। साथ ही मिलावट बढ़ने का खतरा रहता है। किसी भी दुकान पर मिठाई लेने से सबसे पहले उसके रंग को देखें। अगर उसमें हरे रंग की लेयर दिखे, तो वह फंगस है।

उसके बाद एक पीस मिठाई का लेकर उसकी महक देखें, अगर उसमें से बास आए तो वह खराब है। साथ ही मिठाई को चखकर उसमें कड़वापन आना भी खराब मिठाई का संकेत है। यदि यह मिलावट किसी दुकान पर लगती है, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दें।

यह जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त कुमाऊं डा. आरएस कठायत ने दी है। वह गुरुवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पाठकों के सवालों का फोन के माध्यम से उत्तर दिया। उन्होंने पाठकों को कहा कि त्योहार में कोई भी खाद्य सामग्री लेने से पहले सतर्कता, जागरूकता होनी जरूरी है। बताया कि यदि कोई खुला खाद्य पदार्थ ले रहे हैं, तो उसे देखकर या छूकर, सूंघकर और स्वाद लेने के बाद ही खरीदें।

साथ ही पैक्ड आइटम खरीदने से पहले उस पर अंकित पैकिंग डेट, उत्पादन की डेट व एक्सपायरी की डेट चेक करें। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी लगे, तो ग्राहक खाद्य सुरक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा FSSAI.FOSCOS.GOV.IN की साइट पर भी अपना मामला दर्ज कर सकते हैं। जिसका जल्द से जल्द समाधान होता है।

प्रश्न : विभाग जिन दुकानों से सैंपल लेता हैं, उसका नाम उजागर क्यों नहीं करता है? ग्राहक को इसका कैसे पता चलेगा?-चारु चंद्र पंतोला, हल्द्वानी
उत्तर : टीम पहले दुकानदार को कमियां पूरी करने को कहती है। यदि सैंपल फेल आता है, तो विधिक कार्रवाई होती है व नाम भी मीडिया को देते हैं।

प्रश्न : मंडी में काफी मात्रा में मिलावट वाला तेल बिक रहा है। आपकी टीम मंडी में कभी आकर सैंपलिंग क्यों नहीं करती है?- राजेंद्र सिंह, हल्द्वानी
उत्तर : समय समय पर मंडी में निरीक्षण होता है। मैंने खुद तीन माह पूर्व मंडी सचिव के साथ विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया था।

प्रश्न : किसी मिठाई में मिलावट की पहचान कैसे करें ? मुझे बर्फी में मिलावट का संदेह लगता है। एलएस जग्गी, बिंदुखत्ता
उत्तर : पहले बर्फी या अन्य मिठाई की बनावट देखें। अगर मिठाई सख्त लगे तो ये खराब है। यदि स्वाद में कड़वा लगे, तो उसे बिलकुल न खरीदे।

प्रश्न : मिठाई के निर्माण व एक्सपायरी की तिथि लिखने का नया नियम आया है। विभाग इसकी निगरानी कैसे करेगा?- टीएस भट्ट, रामनगर
उत्तर : इस आदेश को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुकानदारों में जागरूकता फैला रहे हैं। यदि 26 अक्टूबर के बाद कोई पालन करते नहीं मिला, तो उस पर कार्रवाई होगी।

प्रश्न : बाजार में एनालोग पनीर बिक रहा है। कुछ मिठाई में भी पनीर पड़ता है। ऐसे में ग्राहक असली या नकली की पहचान कैसे करें?-ललित, चोरगलिया
उत्तर : एनालोग पनीर पर प्रतिबंध लग गया है। यदि आपको संदेह लगता है, तो उसे मसल कर देखें। अगर वह बुरबुरा है, तो यह असली है।

यह भी पढ़ें- घर पर रखी ब्रेड से बनाएं हलवाई जैसी सॉफ्ट और शाही मिठाई, मुंह में जाते ही घुल जाएगा इसका स्वाद!

यह भी पढ़ें- दिवाली पर रंग-बिरंगी मिठाई खाना पड़ ना जाए भारी, रोडामाइन-बी का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल