विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल त्रासदी ने ताजा किए केदारनाथ आपदा के जख्म, उत्तराखंड के लिए खतरा बनीं छह जिलों की 13 ग्लेशियर झील

Updated: Wed, 02 Sep 2026 05:39 PM (IST)

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पांच जिलों में स्थित 13 ग्लेशियर झीलें अब संभावित खतरा बनी हुई हैं, वहीं नेपाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। Nepal Flood: नेपाल की त्रासदी ने उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए चिंता ढ़ा दी है। इस त्रासदी में 'अर्ली वार्निंग सिस्टम' की विफलता सामने आई है, जिससे नेपाल के आपदा प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।उत्तराखंड को अपने आपदा प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही 'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' की सटीकता पर भी सुधार करने की जरूरत है।

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और टिहरी में 13 ग्लेशियर झील हैं। जो खतरा बन सकती हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी इन 13 हिमनद झीलों को अधिक जोखिमपूर्ण श्रेणी में रखा है। इन झीलों का वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है। वहीं नेपाल में आई बाढ़ ने केदारनाथ आपदा के जख्म ताजा कर दिए हैं।

केदारनाथ में हुई थी छह हजार लोगों की मौत 

16-17 जून 2013 को चौराबाड़ी ताल के टूटने से केदारनाथ में सैलाब आया, जिसने केदारपुरी को तबाह कर दिया था। केदारनाथ मंदिर को छोड़कर बाकी पूरी केदारपुरी मलबे में तब्दील हो गई थी। महीनों तक केदारनाथ मंदिर के चारों ओर मलबा ही मलबा रहा। आपदा में छह हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हिमनद झीलों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू, नेपाल आपदा के बाद दो तालों पर विशेष फोकस

नेपाल में अब तक 1,127 लोगों की मौत

विगत 26 अगस्त को नेपाल में ग्लेशियर टूटने से अचानक बाढ़ आ गई। विनाशकारी बाढ़ में 1,127 लोगों की मौत हो गई और 4,800 से अधिक लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

WhatsApp Image 2026-09-02 at 6.33.30 PM

राज्यवार कुल हिमनद झीलें

  • जिला: संख्या
  • चमोली: 192
  • उत्तरकाशी: 83
  • पिथौरागढ़: 40
  • रुद्रप्रयाग: 11
  • टिहरी: 10
  • बागेश्वर: 08

उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलें

  • टोंस बेसिन : 52
  • यमुना बेसिन : 13
  • भागीरथी बेसिन : 306
  • भीलंगना बेसिन : 22
  • मंदाकिनी बेसिन : 19
  • अलकनंदा बेसिन : 635
  • पिंडारी बेसिन : 7
  • गोरी गंगा बेसिन : 92
  • धौली गंगा बेसिन : 75
  • कुटियांगति बेसिन : 45
WhatsApp Image 2026-09-02 at 6.20.45 PM

खतरनाक ग्लेशियर झील

  • जिला:- झील
  • चमोली : वसुधारा, सरस्वती ताल व दो अन्य
  • उत्तरकाशी : केदार ताल
  • बागेश्वर : नागकुंड
  • पिथौरागढ़: मबांग, प्युनग्रू, स्यूंतियांक्ति व तीन अन्य
  • टिहरी : मासुरी ताल