हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, मुकदमा रद
नैनीताल हाई कोर्ट ने धारचूला विधायक हरीश धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 के नोटिस के बिना गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन मानते हुए दर्ज मुकदमे को निस्तारित किया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हरीश धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।
न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने सुपरस्टार कोर्ट के अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में पारित आदेश के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।
सोमवार को एकलपीठ में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओ की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ 15 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 का नोटिस दिए बिना चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय और दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाय। मुकदमे में पुलिस के द्वारा अरमेश कुमार के मामले में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि जिस मामले में सात साल से कम की सजा का प्रविधान है। उसमें पुलिस को गिरफ्तारी से पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 का नोटिस दिया जाना आवश्यक है।
पुलिस ने यहाँ बिना नोटिस दिए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो इस आदेश का उल्लंघन है। इसलिए दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाय और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय।
सरकार की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के साथ-साथ पोडियम में तोड़फोड़ की गयी और सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया गया।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के लालकुआं में रणसिंघा बजाकर लोकथात महोत्सव का किया आगाज
यह भी पढ़ें- नैनीताल के रामनगर में बाघ ने जंगल में बकरी चराने गए युवक को बनाया शिकार, शव बरामद