विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से दहशत, गुलदार आदमखोर घोषित

By Ajay KhantwalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:04 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले में 42 वर्षीय कविता कोठियाल की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। यह पांचवीं घटना है और ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है।

लोगों के विरोध के बाद महिला को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित कर दिया गया है। ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर मृतक महिला का शव नहीं उठा रहे थे। इसके बाद मौके पर पहुंची विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के समक्ष लोगों ने नाराजगी भी जताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटडीढांग निवासी कविता कोठियाल (42 वर्ष) पत्नी कमल किशोर जंगल में घास लेने गई थी। जहां उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। कविता की मौके पर ही मौत हो गई। इस क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पांचवीं घटना है।

इससे पूर्व एक बच्ची सहित तीन लोगों को गुलदार घायल कर चुका है। इधर कविता की मौत की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया। इस घटना ने एक बार फिर सनेह क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों में गुलदार की दहशत के चलते सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में भालू के हमले से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

यह भी पढ़ें- कोटद्वारः सड़क हादसे ने छीनी परिवारों की खुशियां, घरों में छाया मातम, बेटी के जन्मदिन पर परिवार सहित घूमने का बना था प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।