पिथौरागढ़ में भारी बारिश: कैलास यात्रा मार्ग का वैकल्पिक रास्ता फिर बहाल, 16 ग्रामीण सड़कें बंद
पिथौरागढ़ में भारी वर्षा के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग का वैकल्पिक रास्ता बहने के बाद ठीक कर दिया गया ...और पढ़ें

HighLights
पिथौरागढ़ में भारी वर्षा, बंगापानी में सर्वाधिक 113 एमएम दर्ज
कैलास यात्रा मार्ग का वैकल्पिक रास्ता बहकर फिर से खुला
जिले में 16 ग्रामीण सड़कें अभी भी मलबा आने से बंद
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पूरे पिथौरागढ़ जनपद में रविवार रात वर्षा हुई। बंगापानी तहसील में सर्वाधिक 113 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य तहसीलों में मध्यम से हल्की वर्षा हुई है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कूलागाड़ के पास पुल बहने के बाद बनाए गए वैकल्पिक मार्ग के बहने की सूचना पर आज प्रशासन ने उसे ठीक करा दिया है और आवाजाही सुचारू कर दी है। वहीं उच्च हिमालयी चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, नंदा देवी और हरदेवल चोटियों पर हिमपात हुआ है।
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित जिले के 16 ग्रामीण मार्ग अब भी मलबा आने से बंद पड़े हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात में दिक्कत आ रही है।
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कूलागाड़ के पास पुल बहने के बाद जो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मार्ग की व्यवस्था की थी। उस वैकल्पिक मार्ग के भी बहने की सूचना मिल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि शाम को तेज बारिश के बाद वैकल्पिक मार्ग भी बह चुका है। प्रशासन ने सुबह उसे सही करा दिया।
यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर झमाझम बारिश, IMD का देहरादून सहित 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
घाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर टला बड़ा हादसा
घाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने पर बचने के प्रयास में एक वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट पर चढ़ गया और विद्युत पोल से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि चालक सहित सभी सवार सुरक्षित रहे।
सूचना पर चौकी घाट पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला और यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
