Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: सौतेली मां बनी हत्यारिन, पुलिस के सामने कबूला जुर्म, गुनाह की दास्तां सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Kashipur News नवरात्र की नवमी को एक सौतेली मां हैवान बन गई। एक सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी को आठ वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी और उसका शव एक निर्माणाधीन मकान के भरान में दबा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में उसे जाते देखा। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारे राज खोल दिए। पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

By khemraj verma Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:38 PM (IST)
Hero Image
सौतेली मां बनी हत्यारिन, पुलिस के सामने कबूला जुर्म, गुनाह की दास्तां सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

जागरण संवाददाता, काशीपुर। एक सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी को आठ वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी और उसका शव एक निर्माणाधीन मकान के भरान में दबा दिया। खोजबीन के दौरान पुलिस ने दबाया गया शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति बिजली फिटिंग का काम करता है।

पांच साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

पांच वर्ष पूर्व प्रवीन सिंह कोश्यारी की पत्नी रीना देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रियां सोनी व तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है। चार वर्ष पूर्व मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी। 16 अप्रैल को मोनू अपने ममेरे भाई की लगन सगाई में बिजनौर के ग्राम गल्लाखेड़ी गया था।

पति को फोन करके बेटी के लापता होने की दी सूचना

17 अप्रैल को सोनी को कन्या पूजन के लिए तैयार कर उसकी दादी संतोष देवी भी चली गई। उसी दिन शाम के समय लक्ष्मी ने अपने पति की फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी। मोनू ने घर पहुंचकर बेटी की तलाश की और 112 नंबर पर आईटीआई पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करना शुरू की।

बैग दबाकर जाती दिखी सौतेली मां

अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक फुटेज में लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को बैग में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

गले में थे रस्सी के निशान

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुरुवार रात 12 बजे मकान के भरान में डाली गई रेत का खुदाई करके सोनी का शव बरामद कर लिया। मासूम के गले में रस्सी के निशान और शरीर पर जगह-जगह फफोले के निशान थे।

पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंपा शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है। निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिससे इस प्रकार अपराध करने वाली महिला को कोर्ट से जमानत न मिले।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें