विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधमसिंह नगर में पुस्तैनी जमीन के विवाद में खूनी खेल, भाई ने की भाई की हत्या; खेत में मिला शव

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM (IST)

ऊधमसिंह नगर में पुस्तैनी जमीन के विवाद में एक भाई ने कथित तौर पर दूसरे भाई की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऊधमसिंह नगर में पुस्तैनी जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारा।

  2. बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में हुई यह खूनी वारदात।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, आरोपी भाई की तलाश में जुटी।

संवाद सहयोगी, ऊधमसिंह नगर। पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद में भाई द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी है।

मूल रूप से अलीनगर, बदायूं (उत्तर-प्रदेश) निवासी 40 वर्षीय राजू यादव पुत्र खिमानी सिंह बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी क्षेत्र में छोई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास फार्म हाउस में श्रमिक के रूप में काम करता था। बताया गया कि शुक्रवार देर रात वह खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुस्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया।

आरोप है कि भाई ने किसी वस्तु से राजू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाल नरेश चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत के कच्चे रास्ते से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। देर रात तक पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और आरोपित भाई की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

कोतवाल नरेश चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पुस्तैनी जमीन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना के कारणों और घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तराई इलाके में दिनभर छाए रहे बादल फिर शाम को बदला मौसम, झमाझम बारिश