Move to Jagran APP

Bigg Boss OTT 3: बचपन में सिर से उठ गया था मां का साया, वड़ा पाव गर्ल की आपबीती

By JagranTue, 2 Jul, 2024, 02:27 pm IST

Bigg Boss OTT 3: चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आ रही हैं जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में उनका पहला हफ्ता बीत चुका है। इस दौरान वड़ा गर्ल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है जिसे सुन दर्शक और घर वाले काफी हैरान है। उन्होंने बताया कि उनके बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था।