Move to Jagran APP

Weather Update: Patna समेत Bihar के 8 जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया Alert

By JagranMon, 8 Jul, 2024, 03:37 pm IST

Weather Update : बिहार में मानसून पूरी तरह से छा गया है। ऐसा कोई जिला नहीं जहां मानसून के बादल ना बरस रहे हों। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी अपडेट जारी कर दिया है। राजधानी पटना सहित 8 जिलों में तेज वर्षा के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।