Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lenskart के बाद अब एअर इंडिया निशाने पर, केबिन क्रू के लिए 'नो सिंदूर, नो बिंदी' नियम से भड़के लोग

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 11:31 PM (IST)

    सोशल मीडिया यूजर्स ने एअर इंडिया के केबिन क्रू हैंडबुक के कथित पन्नों के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए, जिनमें केबिन क्रू के लिए शादी का चूड़ा, मंगलसूत्र, ब ...और पढ़ें

    एअर इंडिया केबिन क्रू के लिए 'नो सिंदूर, नो बिंदी' नियम से भड़के लोग (फोटो- एएनआई)

    एअर इंडिया केबिन क्रू के लिए 'नो सिंदूर, नो बिंदी' नियम से भड़के लोग (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. मंगलसूत्र और बिंदी पर पाबंदी देख यूजर्स ने पूछा तीखा सवाल

    2. एअर इंडिया के केबिन क्रू नियमों पर शुरू हुई एक नई बहस

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद के महज कुछ दिनों बाद, देश की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया अब इसी तरह के विवाद में फंस गई है।

    सोशल मीडिया यूजर्स ने एअर इंडिया के केबिन क्रू हैंडबुक के कथित पन्नों के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए, जिनमें केबिन क्रू के लिए शादी का चूड़ा, मंगलसूत्र, बिंदी, सिंदूर, टीका (तिलक) और कलावा जैसी हिंदू परंपरागत चीजें पहनने पर रोक बताई गई है।

    एक्स पर यूजर प्रणव महाजन ने कई स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें लिखा था कि ड्यूटी के दौरान बिंदी, सिंदूर, तिलक और कलावा पहनना मना है। पोस्ट तेजी से वायरल हुई और हजारों यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।

    कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब मुस्लिम देशों की एयरलाइंस में हिजाब की अनुमति है, तो भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन क्यों हिंदू प्रतीकों पर रोक लगा रही है? कुछ ने इसे हिंदू-विरोधी भावना से जोड़ा, जबकि अन्य ने लेंसकार्ट विवाद से तुलना की।

    एअर इंडिया का स्पष्टीकरण

    विवाद बढ़ने पर एअरइंडिया ने सफाई दी है। एयरलाइन का कहना है कि वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट पुराने दस्तावेज से लिए गए हैं और वर्तमान में लागू नहीं हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों को बिंदी लगाने की पूरी अनुमति है और कंपनी किसी भी धार्मिक प्रतीक पर रोक नहीं लगाती।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स अभी भी पुरानी 2022 की ग्रूमिंग गाइडलाइंस का हवाला दे रहे हैं, जिसमें बड़े बिंदी, सिंदूर, कलावा और डिजाइन वाली चूड़ियों पर सख्ती थी।

    खबरें और भी