पति से बहस के बाद महिला ने बालकनी से उड़ाए 1.5 करोड़ रुपये, लूटने वालों की लगी होड़; Video वायरल
चीन के शान्ताउ में एक महिला ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से करोड़ों रुपये के नोट उड़ा दिए। इस घटना से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि लोग गिरते हुए ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शान्ताउ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, यहां एक महिला ने एक हाईराइज बिल्डिंग की इमारत से करोड़ों रुपए के नोट उड़ा दिए। स्टैंडर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस अचानक हुई घटना से सड़कों पर अफरा-तफरी और उत्साह का माहौल बन गया क्योंकि गिरते हुए नोटों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह घटना लोंगहू जिले के स्टार लेक सिटी रिहायशी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 9 बजे हुई। रिपोर्टों के अनुसार, एक महिला को अपने अपार्टमेंट की बालकनी से मुट्ठी भर-भरकर 1,000 हांगकांग डॉलर के नोट फेंकते हुए देखा गया। जैसे ही पैसे जमीन पर गिरे, राहगीर उन्हें उठाने के लिए तुरंत जमा हो गए।
कुछ लोगों ने दावा किया है कि इस घटना के दौरान कई नोट बटोरने में कामयाब रहे।
रिपोर्टों से संकेत मिला है कि यह घटना शायद पति-पत्नी के बीच किसी झगड़े से जुड़ी हो सकती है, जिसके दौरान महिला ने कथित तौर पर खिड़की से पैसे बाहर फेंक दिए।
अधिकारियों ने क्या कहा?
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय मीडिया ने बाद में स्टार लेक सिटी के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ऑफिस में इस घटना की पुष्टि की। मैनेजमेंट ऑफिस ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में रहने वाली एक महिला ने किसी अज्ञात कारण से पैसे फेंके थे। कुछ निवासी जिन्होंने पैसे उठाए थे, उन्होंने उन्हे लौटा दिया।
प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने आगे उन अन्य लोगों से भी आग्रह किया है जिन्होंने कोई भी पैसा उठाया था, वे उसे या मैनेजमेंट ऑफिस में या स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमा करा दें।
यह भी पढ़ें- 'वायरल गर्ल' केस में नया मोड़ : लड़की को तलाशने और शादी की सच्चाई जानने केरल पहुंची MP पुलिस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।