Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बल्ले से पहले खेले शॉट और चूमकर लौट गया काम पर; भावुक कर देगा डिलीवरी बॉय का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:09 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूड डिलीवरी बॉय का बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जिंदगी की जिम्मेदारियों के आगे घुटने टेक चुके ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    डिलीवरी बॉय ने बल्ले से पहले खेले शॉट और चूमकर लौट गया काम पर (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. इंटरनेट पर लोग बोले- 'यह करोड़ों भारतीयों की कहानी है'

    2. सोशल मीडिया पर छा गया ये 'क्रिकेटर' डिलीवरी बॉय

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूड डिलीवरी बॉय का बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जिंदगी की जिम्मेदारियों के आगे घुटने टेक चुके अधूरे सपनों की दास्तां को बयां करता है।

    इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय किसी ग्राहक के घर ऑर्डर पहुंचाने आता है। डिलीवरी पूरी करने के बाद जैसे ही वह वापस जाने लगता है, उसकी नजर वहां दीवार के पास रखे एक क्रिकेट बैट (बल्ले) पर पड़ती है।

    खुद को रोक न पाने के कारण वह बैट को हाथ में उठा लेता है और कुछ सेकेंड के लिए हवा में बेहतरीन शॉट (शैडो शॉट्स) खेलने लगता है। इसके बाद वह बल्ले को चूमकर सम्मान के साथ वापस रख देता है और अपने काम पर लौट जाता है।

    इस वीडियो में कोई बनावटी ड्रामा, बैकग्राउंड म्यूजिक या स्क्रिप्टेड डायलॉग नहीं है। इसे केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के सोशल मीडिया टीम मेंबर रिशु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था।

    हालांकि, यूटीसीए ने साफ किया है कि इस डिलीवरी बॉय का उनके एसोसिएशन से कोई सीधा संबंध नहीं है, उन्होंने इस वीडियो को सिर्फ इसके पीछे छिपी भावना के कारण शेयर किया था।

    इस वीडियो ने देश भर के लाखों क्रिकेट प्रेमियों और आम जनता के दिलों को छू लिया है। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो केवल एक डिलीवरी बॉय का नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का प्रतीक है जो कभी खेल के मैदानों में बड़े सपने देखते थे, लेकिन वक्त और जिम्मेदारियों ने उन्हें रोजी-रोटी कमाने की रेस में धकेल दिया।

    खबरें और भी

    मदद के लिए बढ़े हाथ

    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इस युवक की पहचान ढूंढ रहे हैं ताकि वे उसे एक नया क्रिकेट बैट गिफ्ट कर सकें या किसी तरह की आर्थिक मदद पहुंचा सकें।