शी चिनफिंग की डायरी में झांकते दिखे डोनल्ड ट्रंप, वीडियो हो गया वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि शी चिनफिंग अपने स्थान से उठने के तुरंत बाद ट्रंप ने मेज पर रखी नोटबुक को कुछ सेकंड के लिए खोला और फिर बंद कर दिया। ...और पढ़ें

HighLights
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नोटबुक ट्रंप की अपनी हो सकती है
ट्रंप ने मेज पर रखी नोटबुक को कुछ सेकंड के लिए खोला और फिर बंद कर दिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान गुरुवार को पीपुल्स ग्रेट हॉल में आयोजित राजकीय भोज के एक क्षण ने विश्वभर में चर्चा छेड़ दी है। ट्रंप का मेज पर रखी एक नोटबुक को जल्दी से खोलकर देखने का वीडियो चीनी और पश्चिमी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शी चिनफिंग अपने स्थान से उठने के तुरंत बाद ट्रंप ने मेज पर रखी नोटबुक को कुछ सेकंड के लिए खोला और फिर बंद कर दिया। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगाहें वहां थीं, लेकिन उन्होंने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी। इस छोटे से हावभाव को लाखों लोगों ने देखा।
याद रहे कि अक्टूबर 2022 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को शी चिनफिंग के सामने रखे दस्तावेज देखने की कोशिश के बाद सत्र से बाहर ले जाया गया था। उस घटना की तस्वीरें और वीडियो उस समय भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुए थे।
राजकीय भोज में एलन मस्क, टिम कुक और जेन्सेन हुआंग जैसी अमेरिकी टेक और व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान शी चिनफिंग ने चीन-अमेरिका संबंधों में आपसी सम्मान पर जोर दिया, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की बात कही।
खबरें और भी
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को कुछ इसे हल्के-फुल्के अंदाज में मजाकिया भी बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे हू जिंताओ वाली घटना से तुलना कर रहे हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नोटबुक ट्रंप की अपनी हो सकती है, जिसमें कार्यक्रम का मेन्यू या कार्यक्रम-सूची हो सकती है, न कि शी चिनफिंग की निजी नोटबुक। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर अटकलें जारी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।