Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी पर्यटक को सूरत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज, बोला- 'मैं हैरान रह गया'

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 04:50 AM (IST)

    जर्मनी के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर डेविड नेबेल पिछले 9 साल से दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में वे गुजरात के सूरत शहर में थे, जहां वेसु इलाके मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विदेशी पर्यटक को सूरत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर डेविड नेबेल जिन्हें इंस्टाग्राम पर @indo.german.vibes के नाम से जाना जाता है, पिछले 9 साल से दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में वे गुजरात के सूरत शहर में थे, जहां वेसु इलाके में एक स्ट्रीट डॉग ने उन्हें काट लिया।

    रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए उन्होंने तुरंत सूरत के एक सरकारी अस्पताल का रुख किया। यहां उन्हें जरूरी एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक इलाज मिला। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे इलाज के लिए उनसे एक भी रुपया नहीं लिया गया।

    'मैं पॉजिटिवली सरप्राइज्ड हूं' – डेविड ने बताया अपना अनुभव

    अपने इंस्टाग्राम रील में डेविड ने कहा कि कल रात मुझे एक स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। रेबीज से बचाव के लिए मुझे कुछ इंजेक्शन लगवाने थे। इसलिए मैं भारत में एक सरकारी अस्पताल गया और मैं काफी हैरान रह गया। मुझे वहां पूरी तरह मुफ्त इलाज मिला। सेवा भी तेज और साफ-सुथरी थी।

    उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कुल चार इंजेक्शन लगवाने हैं, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने पूरा शेड्यूल अच्छे से समझाया। डेविड ने खास तौर पर यह बात कही कि उनके अपने देश जर्मनी में किसी विदेशी को इस तरह का मुफ्त इलाज मिलना लगभग नामुमकिन है।

    सोशल मीडिया पर वायरल, भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ

    डेविड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे देखकर भारत की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।

    डेविड ने अस्पताल की सफाई, तेज सेवा और मुफ्त दवा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक पॉजिटिव सरप्राइज था।