बाहर का खाना खाने वाले हो जाएं सावधान! गोलगप्पे के पानी में तैरता दिखा जिंदा चूहा; देखें VIDEO
अमृतसर में गोलगप्पे के पानी में चूहा मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दो युवकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पानी के बर्तन मे ...और पढ़ें
HighLights
अमृतसर में गोलगप्पे के पानी में दिखा जिंदा चूहा
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी
दुकानदार ने तुरंत पानी बदला, ग्राहक हुए सतर्क
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अगर आप भी बाहर गोलगप्पे (पानी-पुरी) खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर साफ-सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन के अंदर एक जिंदा चूहा तैरता नजर आ रहा है।
कैसे सामने आई सच्चाई?
यह पूरी घटना तब सामने आई जब दो युवक रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहे थे। वे अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर पानी के कंटेनर पर पड़ी। जैसे ही दुकानदार ने पानी हिलाया, उसमें एक चूहा तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते चूहा बर्तन से बाहर कूदा और वहां से भाग निकला। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद ग्राहकों के होश उड़ गए।
करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर करण धंजू (Karan_dhanju26) ने शेयर किया गया, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। हालांकि, अमृतसर के किस इलाके की यह घटना है, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो बनाने वाले ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद करण धंजू ने दैनिक जागरण से कहा, "मैं अपनी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी अचानक चूहा कहीं से आकर पानी में कूद गया। जैसे ही मेरी नजर पड़ी, मैंने कैमरा उस तरफ घुमा लिया। दुकानदार भाई ने तुरंत चूहे को बाहर निकाला और गोलगप्पे का सारा पानी फेंक दिया। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।"
खबरें और भी
करण ने वायरल वीडियो में कहा कि अगर हम नहीं देखते तो यही पानी हमारे पेट में होता, आप लोग भी सावधान और सतर्क रहो।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
भले ही वीडियो बनाने वाले युवक ने इसे एक दुर्घटना बताया हो। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे लापरवाही और फूड सेफ्टी पर जीरो गंभीरता बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं बल्कि भूलवश हुआ है इसे एक भूल कहा है।