Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है Floccinaucinihilipilification का मतलब? जिसे कहकर कोर्ट ने खारिज की निर्मला सीतारमण के खिलाफ याचिका

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:17 PM (IST)

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिका को 'Floccinaucinihilipilification' कहकर पूरी तरह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्योें ट्रेंड कर रहा Floccinaucinihilipilification? (फोटो- ANI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इस याचिका को 'Floccinaucinihilipilification' करार देते पूरी तरह बेकार और आधारहीन बताया।

    कोर्ट द्वारा इस्तेमाल किए गए 'Floccinaucinihilipilification' अंग्रेजी शब्द को सुनकर लोग हैरान हैं। क्योंकि, इस एक शब्द में अंग्रेजी के 29 लेटर हैं और इसे कोई भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहा है। कोर्ट द्वारा इस्तेमाल किया गया शब्द अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

    ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है 'floccinaucinihilipilification' शब्द की मीनिंग और कोर्ट ने इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया।

    क्या है मामला?

    दरअसल, पूर्व आप विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की ओर से वित्त मंत्री सीतारमण के खिलाफ यह याचिका दायर की गई थी। जिसे राउज एवेन्यू कोर्ट ने 'floccinaucinihilipilification' का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह शिकायत बेकार और बिना ठोस आधार की है।

    Floccinaucinihilipilification का अर्थ?

    इंग्लिश के इस शब्द को (Flok-si-naw-si-ni-hi-li-pi-li-fi-kay-shun) पढ़ा जाता है। इसका सीधे तौर पर मतलब है किसी चीज को बेकार मानना यानी जिसकी कोई कीमत ना हो। कोर्ट ने इस इंग्लिश शब्द का इस्तेमाल इस संदर्भ में किया कि शिकायत में कोई ठोस बात नहीं है।

    कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा कि इस मामले में जो चीजें पेश की गई हैं, वह कमजोर और आधारहीन थी। यानी कुल मिलाकर यह बिल्कुल बेकार और आधारहीन शिकायत के लिए इस्तेमाल किया गया है।

    कैम्ब्रिज डिक्शनरी के अनुसार, 'Floccinaucinihilipilification' शब्द का मतलब है किसी चीज को "बिल्कुल भी जरूरी या काम का नहीं मानना, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से एक बहुत लंबे शब्द के उदाहरण के तौर पर किया जाता है।"

    यह भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण के खिलाफ मानहानि शिकायत खारिज, कोर्ट ने संज्ञान से किया इनकार