पर्स में रखें इन 3 में से कोई 1 चीज, नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra09, Feb 2025 11:00 AMjagran.com

पैसों की तंगी का सामना करना

अक्सर लोग पैसों की तंगी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को वास्तु का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पर्स में क्या रखने से धन की कमी नहीं होती है?

वास्तु शास्त्र

अपने पास में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से पैसों की कमी नहीं होती है।

पर्स में रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पर्स में रखना बेहद शुभ होता है। इन चीजों को रखने से धन की कमी नहीं होती है और पर्स में पैसा रहता है।

पर्स में श्री यंत्र रखें

वास्तु के अनुसार, पर्स में श्री यंत्र रखने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गोमती चक्र रखें

पर्स में गोमती चक्र रखना बेहद शुभ होता है। इसमें विषम संख्या जैसे 1,3,5,7 आदि में रखना चाहिए। इससे मानसिक और वित्तीय लाभ होता है।

चावल के दाने रखें

पर्स में चावल के टुकड़े या अक्षत रख सकते हैं। इसे रखने से बेवजह पैसा खर्च नहीं होता है और पर्स में हमेशा पैसा रहता है। इसके अलावा, आप रुद्राक्ष भी रख सकते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

पर्स में इन चीजों में से किसी एक को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

कारोबार में होगी वृद्धि

अगर आप कारोबार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो पर्स में इन चीजों को जरूर रखें। इससे कारोबार में वृद्धि होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों का पालन करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ