Dussehra 2024: दशहरा पर बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra05, Oct 2024 12:01 PMjagran.com

दशहरा पर्व

हिंदू धर्म में दशहरा पर्व को बेहद खास माना जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि दशहरा पर किन राशियों की किस्मत बदलेगी?

दशहरा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार दशहरा पर्व 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने का विधान होता है।

राजयोग का निर्माण

दशहरा के दिन शश राजयोग और मालव्‍य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का कई राशियों पर असर पड़ेगा।

इन राशियों को होगा लाभ

दशहरा पर्व पर कई राशि के जातकों की किस्मत बदलेगी। वहीं, कई जातकों के पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगेंगे। इसके साथ ही, सफलता के योग बनेंगे।

वृषभ राशि के जातक

दशहरा पर्व पर इस राशि के जातकों मनचाही सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। इन जातकों को प्रभु श्रीराम की पूजा करनी चाहिए।

तुला राशि के जातक

दशहरा पर्व पर तुला राशि के जातकों की धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। इसके साथ ही, इन जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है और कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि के जातक

इस राशि के जातकों के लिए दशहरा पर्व अच्छा रहने वाला है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कार्य में मिलेगी सफलता

दशहरा पर्व के दौरान इन राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुके हुए काम भी होंगे।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर राशियों को होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ