दूध के साथ शहद खाने के 7 जबरदस्त फायदे


By Akshara Verma11, Sep 2025 03:00 PMjagran.com

दूध और शहद को साथ में खाने के फायदे

क्या आप जानते हैं दूध और शहद का मिश्रण कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। परंतु, इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर को कई तरह से लाभ देते है। आइए जानते हैं इनका साथ में सेवन करने से शरीर को क्या फायदे मिलेंगे।

हड्डियों में मजबूती

दूध में मौजूद कैल्शियम और शहद में मौजूद पोषक तत्व मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इनका साथ में सेवन करने से फ्रैक्चर जैसी दिक्कतों में कमी आएगी।

पाचन में सुधार

यह मिश्रण पाचन तंत्र को साफ करने के साथ मजबूत बनाता है। साथ ही, यह शरीर में पोषक तत्वों के पूर्ती करती है। साथ ही, यह कब्ज, एसिडिटी और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

इम्यून सिस्टम में मजबूती

शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण दूध के साथ मिलकर शरीर की इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाता है।

अच्छी नींद में सहायक

क्या आप जानते हैं दूध और शहद को साथ में खाने से नींद काफी अच्छी आती है। शरीर को हेल्दी बनाने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है।

शरीर में ऊर्जा

शहद में नेचुरल शुगर होती है। साथ ही, दूध में प्रोटीन पाया जाता है। इस दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन शरीर को ऊर्जा देता है, जिससे आप दिनभर चुस्त महसूस करते हैं।

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार

दूध और शहद में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते है। इन्हें साथ में खाने से आपकी स्किन हेल्दी और चमक आती है। आप शाइनी स्किन के लिए इसका रोज सेवन करें।

श्वसन प्रणाली में मजबूती

क्या आप जानते हैं दूध और शहद का मिश्रण सांस लेने की नली को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, यह खांसी, सर्दी-जुकाम और अन्य सांस की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है।

दूध और शहद को साथ में खाने से शरीर में इन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva