नाखून चबाने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां


By Priyam Kumari10, Oct 2025 05:07 PMjagran.com

नाखून चबाने से क्या होता है?

कई लोगों की आदत होती है टेंशन या बोरियत में नाखून चबाने की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है? आइए जानते हैं नाखून चबाने से होने वाले 7 नुकसान।

बैक्टीरिया का बढ़ता है खतरा

नाखूनों के नीचे कई तरह के बैक्टीरिया और गंदगी जमा रहती है। जब आप नाखून चबाते हैं तो ये बैक्टीरिया सीधे मुंह में चले जाते हैं, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।

पेट में हो सकती है गड़बड़ी

नाखूनों के साथ अंदर जाने वाले कीटाणु आंतों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे उल्टी, दस्त या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है।

मुंह में इंफेक्शन का खतरा

नाखून चबाने से दांत और मसूड़ों पर बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं। इससे माउथ इंफेक्शन, बदबूदार सांस और मसूड़ों में सूजन जैसी परेशानी हो सकती है।

नाखूनों का बिगड़ता है आकार

लगातार नाखून चबाने से उनका नेचुरल शेप खराब हो जाता है। नाखून कमजोर, टूटने वाले और असमान हो जाते हैं, जिससे हाथों की खूबसूरती भी कम होती है।

दांतों को नुकसान

बार-बार नाखून चबाने से दांतों पर प्रेशर पड़ता है। इससे दांतों का इनेमल घिस सकता है और लंबे समय में दांत कमजोर या टेढ़े हो सकते हैं।

उंगलियों में दर्द और सूजन

लगातार नाखून चबाने से आसपास की त्वचा छिल जाती है। इससे लालिमा, दर्द और कभी-कभी पस भी हो सकता है।

तनाव और चिंता का संकेत

नाखून चबाने की आदत अक्सर मानसिक तनाव या एंग्जायटी का संकेत होती है। यह आदत धीरे-धीरे एक मनोवैज्ञानिक समस्या का रूप ले सकती है।

अपने नाखूनों को साफ रखें और इस हानिकारक आदत से दूर रहने की कोशिश करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva