आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए समय समय पर उपाय भी आजमाए जाते रहे हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रात में सोने से पहले खाने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप रात में सोते समय बीच में उठ जाते हैं, तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में नट्स शामिल करने चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
सोने से पहले रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन, विटामिन-डी, मेलाटोनिन और कैल्शियम आपको अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है।
रात में सोने से पहले डार्क चॉकलेट खाते हैं, तो इससे आपका माइंड एकदम रिलैक्स हो सकता है। डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
चेरी में विटामिन, थायमिन, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और मेलाटोनिन हार्मोन होता है। यह फल खाने से आपको तुरंत नींद आ सकती है।
कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, फोलेट और फाइबर होता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।
रात में आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना है कि इन्हें ज्यादा न खाएं क्योंकि इन चीजों को ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com