हिंदू धर्म शास्त्र में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुलने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पानी में मिक्स करके नहाने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप नहाने के पानी में कच्चा दूध मिलाते हैं और इस पानी से नहाते हैं, तो इससे आपको देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त होगी और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
जो लोग कर्ज की समस्या से बुरी तरह से घिर चुके हैं और निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है, तो ऐसे में उन्हें नहाने के पानी में इलायची मिलानी चाहिए। जल्द आपका काम हो जाएगा।
नहाने के पानी में अगर आप एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान करते हैं, तो इससे आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी। इसके चलते आपकी दिन-रात तरक्की होगी।
नहाने के पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति के अच्छे दिनों की शुरुआत होने लगती है और बुरे दिनों का खात्मा हो जाता है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।
पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो सकती है। इसके चलते आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com