Aaj ka Rashifal: ये 5 राशियां व्यापार में करेंगी ताबड़तोड़ कमाई, होगी तरक्की


By Ashish Mishra06, Jan 2025 07:57 AMjagran.com

व्यापार में लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। वहीं, कई जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तरक्की के योग बनेंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य का ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।

तुला राशिफल

आज आप व्यर्थ के बाद विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र के आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ