Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को कार्य में मिलेगी बड़ी सफलता


By Ashish Mishra07, Nov 2024 07:56 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों के रुके हुए कार्य होंगे और धन लाभ भी होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है, आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे, किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ