आज के दिन कई राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। वहीं, कई जातकों को व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए कार्य भी होने लगेंगे।
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में पड़ सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है।
आज आप भी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। साथ ही किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं नहीं, तो नुकसान होगा।
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है।
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। व्यवसाय में बड़ा रिस्क न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।
आज आपका मूड बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने साथियों के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। आज माता-पिता के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म होंगी।
आज आप आंतरिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विवाद से दूर रहें।
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी आपको व्यवसाय में प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ