Aaj Ka Rashifal 13 May: इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra13, May 2025 08:22 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भीतर बदलाव की प्रक्रिया तेज हो सकती है। कुछ पुराने जख्म या रहस्य फिर से उभर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के सप्तम भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान जीवनसाथी या साझेदारों के साथ भावनात्मक संतुलन पर रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के षष्ठ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य और संघर्षों के समाधान पर ध्यान देना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपकी निरंतर मेहनत सफलता दिला सकती है।

कर्क राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर संतान से जुड़ी भावनाओं को जगाएगा और प्रेम-संबंधों में मिठास ला सकता है। आपकी रचनात्मकता भी आज लाभ दे सकती है।

सिंह राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार, भावनात्मक जुड़ाव और मन की गहराई पर असर पड़ सकता है। यह गोचर एक ओर जहां मन को भीतर से शांति दे सकता है।

कन्या राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। भाई-बहनों या नजदीकी रिश्तों से जुड़ी भावनात्मक अस्थिरता हो सकती है। लग्न में स्थित केतुदेव पहले ही स्पष्टता को कम कर रहे हैं।

तुला राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपकी वाणी, वित्तीय मामलों और पारिवारिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज चंद्रमा आपकी कुंडली के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। नीच स्थिति में होने के कारण यह गोचर भावनात्मक अस्थिरता का कारण बन सकता है।

धनु राशिफल

आज चंद्रमा आपकी कुंडली के द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर एकांत, आत्मचिंतन और भावनात्मक विश्राम के संकेत दे रहा है। स्वप्न या अंतर्ज्ञान के माध्यम से संदेश मिल सकते हैं।

मकर राशिफल

आज चंद्रमा आपकी कुंडली के एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर मित्रों, सामाजिक संपर्क और निजी लक्ष्यों की ओर आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

कुंभ राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे करियर से जुड़ी भावनाएं प्रमुख रहेंगी। कार्यालय की अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहें, वर्ना धोखा मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज चंद्रदेव आपकी कुंडली के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके विश्वास, आस्था और दर्शन को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। चंद्रमा नीच स्थिति में हैं, जिससे आशा या भरोसे में कमी आ सकती है।