Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को बिजनेस में होगा नुकसान, रहें सावधान


By Ashish Mishra22, Jan 2025 09:17 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी, परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया दायित्व आज मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा, किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप को लाभ प्राप्त होगा।