Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, बढ़ेंगे आगे


By Ashish Mishra29, Nov 2024 08:23 AMjagran.com

करियर में मिलेगी सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों के जीवन में आने वाली धन की कमी दूर होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है। इससे आपका मन भी दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप अंदर से अपने आप को काफी मजबूत महसूस करेंगे, जिस कारण विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने दम पर अपना कोई पुराना काम पूर्ण कर दिखाएंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई नई बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में किसी को पदोन्नति मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोतों में इजाफा होगा। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आज कुछ परेशानी महसूस होगी। आज आप किसी पारिवारिक झगड़े में फंस सकते हैं, जिस कारण आपको अपमानित होना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मूड किसी कारण से ऑफ रह सकता है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर विश्वास करना आपके लिए बड़ा नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशिफल

आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र और संबंधियों से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप काम की तलाश में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपको सफलता मिलने में संदेह है। आपके पुराने व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ