हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद आवश्यक रूप से माथे पर तिलक लगाया जाता है। तिलक लगाने से शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप माथे पर यह तिलक लगाते हैं, तो इससे मानसिक शांति मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको सफेद चंदन का तिलक लगाने के बारे में बता रहे हैं। शास्त्रों के मुताबिक चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति का घर अन्न-धन से भरा रहता है।
सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और गृह क्लेश का खात्मा होता है।
जब भी आप माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं, तब उसके लिए सोमवार के दिन का चयन करें। यह दिन तिलक लगाने के लिए शुभ माना जाता है।
जब भी आप तिलक लगाएं तो उत्तर या पूर्व की दिशा में ही खड़ा होकर तिलक लगाएं, नहीं तो शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी।
तिलक लगाते वक्त “ॐ चंदनस्य महत्पुण्यं पवित्रं पापनाशनम् आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा.” मंत्र का उच्चारण जरूर करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com