हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके घर में दिन-रात तरक्की हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें किचन में रखने से आप कंगाल हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
किचन में कभी भी टूटे-फूटे या खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
किचन में आपको डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है और सदस्यों की आय में कमी आ सकती है।
अगर आपके किचन में रखा कोई सामान बेकार हो गया है, तो उसे किचन से जितना जल्दी हो सके, तुरंत बाहर निकाल दें। यह आपके घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है।
किचन में आपको कभी भी नेगेटिव तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। हिंदू धर्म में इस तरह की तस्वीर को शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की तरक्की रुक सकती है।
किचन में रात में झूठे या गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और मां लक्ष्मी के नाराज होने से आपको कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
किचन में इस्तेमाल होने वाला चाकू आपको कभी-भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इससे आपके परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com