सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने का महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन गलतियों को नहीं करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे।
अक्सर लोग मकर संक्रांति पर कई तरह की गलतियां करते हैं। इससे व्यक्ति को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।
कई लोग मकर संक्रांति के दिन पेड़-पौधे को काट देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इस विवाद करने से भी बचना चाहिए।
मकर संक्रांति पर तामसिक चीजों जैसे- मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से जीवन में संकट आ सकते हैं।
मकर संक्रांति के दिन किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, किसी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति पर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्य में सफलता मिलती है।
मकर संक्रांति के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
त्योहारों पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ