दांत हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जिनकी सेहत की देखभाल बहुत अहम है। ऐसे में दांतों की साफ-सफाई के लिए रोजाना ब्रश करना बहुत जरूरी है।
कुछ लोग ब्रश करने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे दांतों को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं ब्रश करने के बाद किन चीजों से परहेज करें।
ब्रश करने के तुरंत बाद संतरा, नींबू या कोई भी साइट्रस फ्रूट खाने से एनामेल कमजोर हो सकता है।
ब्रश करने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने से दांतों पर दाग जल्दी पड़ जाते हैं और दांत कमजोर भी होते हैं।
ब्रश करने के बाद तुरंत शुगर वाली चीजें खाने से बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो सकते हैं।
सोडा और कोल्ड ड्रिंक दांतों की इनेमल पर असर डालते हैं, जिससे कैविटी का खतरा बढ़ता है।
ब्रश करने के बाद भूलकर भी स्मोकिंग या तंबाकू लेना दांतों और मसूड़ों को डैमेज करता है।
ब्रश के बाद गरम-गरम खाना खाने से मसूड़ों में जलन और दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
हेल्दी स्माइल के लिए सही ब्रशिंग के साथ इन आदतों से भी करें परहेज। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva