Broccoli खाने के 7 जबरदस्त फायदे


By Akshara Verma17, Sep 2025 09:00 AMjagran.com

Broccoli खाने के फायदे

सभी हेल्दी सूपरफूड्स में से ब्रोकली एक है, जिसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह पाचन में सुधार, हड्डियों को मजबूत और हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद करता हैं। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट के गुणों से शरीर को बीमारियों से लड़ने की एनर्जी मिलती हैं।

पाचन में सुधार

ब्रोकली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है। साथ ही, यह कब्ज जैसी समस्याओं को भी होने से रोकता है।

इम्युनिटी में मजबूती

क्या आप जानते हैं विटामिन C और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को लड़ने की शक्ति मिलती हैं।

हड्डियों में मजबूती

ब्रोकली में मौजूद कैल्शियम और विटामिन K के भरपूर मात्रा में गुण पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही, यह हड्डियों को बीमारियों से बचाता है।

हृदय को स्वस्थ रखे

ब्रोकली में पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।

हेल्दी त्वचा

ब्रोकली में सल्फोराफेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। साथ ही, इसे खाने से बुढ़ापे में भी कमी आती है।

कैंसर से बचाव

ब्रोकली में सल्फोराफेन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह कोशिका क्षति को कम कर सकते हैं।

वजन में कंट्रोल

यह कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही, इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

ब्रोकली से आप इन फायदों का लाभ उठा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva