हिंदू धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व होता है। इस महापर्व पर लोग गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। आइए जानते हैं कि महाकुंभ में स्नान करने से क्या फायदे होते हैं?
13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन होगा।
इस दौरान संगम में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकुंभ के दौरान पवित्र संगम में स्नान करने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं।
हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा प्राप्त है। महाकुंभ के दौरान पवित्र गंगा में स्नान करने से जीवन के सारे पाप दूर हो जाते हैं। गंगा में स्नान करना अमृत के समान होता है।
महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से व्यक्ति को यश और मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही, सारे कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, तो गंगा में स्नान करके पूजा करें। इससे दोष कम होने लगता है और जातक को विशेष लाभ प्राप्त होता है।
महाकुंभ में स्नान करने से जीवन में सारे संकट दूर हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में शुभता का आगमन होता है।
अगर आप महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, तो वहां से संगम की मिट्टी जरूर लाएं। इस मिट्टी को घर में रखने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।
त्योहारों और विशेष पर्व पर स्नान करने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ