रात को सोने से पहले पिएं यह 1 पानी, मिलेंगे गजब के फायदे


By Priyam Kumari10, Sep 2025 06:14 PMjagran.com

जीरे का पानी पीने के फायदे

जीरा सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि इसका पानी पीने से सेहत पर अद्भुत असर पड़ता है। रात को सोने से पहले इसे पीने के ये 7 फायदे हैं।

पाचन सुधरता है

अगर आप अक्सर पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो रात को सोने से पहले जीरे का पानी पिएं। यह पेट की गड़बड़ी और कब्ज को दूर करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

इम्यूनिटी करें मजबूत

जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। आप रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन जरूर करें।

मेटाबॉलिज्म करें बूस्ट

रात में जीरे का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो यह पानी मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग को बढ़ाकर वजन घटाने में सहायक होता है।

डिटॉक्स में मदद

जीरे का पानी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को रोज रात को सोने से पहले जीरे का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर संतुलित करने में मदद करेगा।

नींद में सुधार

जीरे का पानी हल्का और गर्म होता है, जिससे सोते समय आराम और अच्छी नींद मिलती है। यह नींद को सुधारे का नेचुरल तरीका है।

1 गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच जीरा डालकर रात को पीएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva