घर में रखें इस पेड़ की जड़, नहीं आएगी कंगाली


By Ashish Mishra19, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

कंगाली का सामना करना

अक्सर लोग कंगाली का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में शुभ चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में किस पेड़ की जड़ को रखने से कंगाली दूर होती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

घर में रखें इस पेड़ की जड़

धन की कमी को दूर करने के लिए घर में पेड़ की जड़ रखना चाहिए। इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी के पेड़ की जड़ रखना

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी के पेड़ की जड़ रखना शुभ होता है। इसे रखने से वास्तु से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधना

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी पौधे की जड़ बांधना शुभ होता है। इससे घर में बुरी नजरों का प्रवेश नहीं होता है। इसके साथ ही, घर में शांति बनी रहती है।

धन वृद्धि के योग

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में तुलसी के पौधे की जड़ रखना चाहिए। इसे रखने से धन में वृद्धि होती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

मानसिक शांति

अगर आप मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो घर में तुलसी की जड़ जरूर रखें। इसे रखने से मानसिक शांति मिलती है।

ग्रह दोष से छुटकारा

तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ