यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। इस बुधवार को पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि गणेश जी की पूजा करते समय क्या चढ़ाना चाहिए?
गणपति के प्रसन्न होने से जातक के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, बिगड़े हुए कार्य बनने लगते हैं और मनोकामना पूरी होती है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे बप्पा प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।
बुधवार को गणपति की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करना शुभ होता है। इससे साधक की इच्छा पूरी होती है और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है।
अगर आप जीवन में संकट का सामना कर रहे हैं, तो भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करें। इससे परेशानियां दूर होने लगती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले साधक को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ