अक्सर लोग घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन सा पौधा लगाने से अच्छा कमाई होती है?
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे लगाने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य ताबड़तोड़ कमाई करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर में अनार का पौधा लगाने से परिवार में बरकत होती है। इसके अलावा, ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलता है।
अनार के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास रहता है। इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और कंगाली दूर होने लगती है।
वास्तु के अनुसार, घर में अनार का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में इस पौधे को आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में पेड़-पौधे लगाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ