मंगलवार को पानी में यह 1 चीज डालकर नहाएं, जीवन में होंगे कामयाब


By Ashish Mishra27, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

मंगलवार का दिन

यह दिन हनुमान जी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

पानी में हल्दी डालकर नहाने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से कई फायदे होते हैं। इससे नकारात्मकता दूर होती है।

गुरु दोष से छुटकारा

कुंडली में गुरु दोष होने पर मंगलवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। ऐसा करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इससे सफलता के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इससे सारे संकट दूर होने लगते हैं और धन लाभ होता है।

विवाह में आने वाली बाधा होती है दूर

शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इससे विवाह के योग बनते हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

स्नान करते समय पानी में मिलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ